: अंजड:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा 23 मई बुद्ध पुर्णिमा से 31 मई तक कक्षा 5 से 8 वी तक के बालक बालिकाओं के लिए 9 दिवसीय बाल संस्कार शाला शिविर का आयोजन स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ अंजड़ में किया जारहा है
Rajendra Devray
/
Sun, May 26, 2024
/
Post views : 301
अंजड:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पुर्णिमा से 31 मई तक कक्षा 5 से 8 वी तक के बालक बालिकाओं के लिए 9 दिवसीय बाल संस्कार शाला शिविर का आयोजन स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ पर प्रमुख ट्रस्टी जगदीश एग्रो एवं ट्रस्ट मण्डल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन शाम 6 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन लगभग 40 से 50 बालक बालिकाए हिस्सा लेकर ज्ञान अर्जित कर रहे है।
परिव्राजक पल्लवी शास्त्री ने बाल संस्कार शाला के उद्देश्य के बारे में बताया कि बालको में दिव्य गुणों का विकास करना, लक्ष्य भेदी बनाना, संस्कृति का ज्ञान करवा कर उसका रक्षक बनाना, स्वाध्यायी, स्वावलंबी, स्वंसेवी बनाना, कार्यकौशल बढाना, रचनात्कम शैली से मानवीय गुणों को उभारना, शालीन शिष्ट व्यक्तित्व गढ़ना व लाख मनको में चमकदार हीरा बनाना है।
शिविर में प्रत्येक अलग-अलग दिन हमारी भारतीय संस्कृति, धर्म, प्रचीनतम इतिहास, देश की आजादी में वीर एवं वीरांगनाओं का बलिदान, भारत की भौगोलिक स्थिति तथा आर्ट एंड क्राफ्ट, मनोरंजक व ज्ञानवर्धक प्रश्नावली, विभिन्न प्रकार के खेल कूद, गायत्री मंत्र, हनुमानचालीसा का पाठ व विभिन्न प्रकार के मंत्रोच्चार आदि सिखाया जा रहा है।
शिविर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आ रहे है व नन्हे-नन्हे बालक बालिकाओं द्वारा अपनी तुतलाती भाषा मे गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, राष्ट्रभक्ति के गीत, कविताएं आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी जा रही है तथा कई बच्चे अपने घरों से वेस्ट चीजो से उपयोगी वस्तुए बनाकर ला रहे है जिन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है।
शिविर में प्रतिदिन महिला मंडल की अल्पना भाटी, संगीता जाधव आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
गायत्री ट्रस्ट मण्डल एवं महिला मण्डल ने नगर के अभिभावकों से उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में बच्चो को भेजने का आव्हान किया है।
फोटो:- शिविर में उपस्थित बालक बालिकाएं।