: धार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में डीआरपी लाइन धार में मोती परिसर में 500 पौधे लगाए जिले के सभी थानों चोकीयो में 2000 पौधे लगा कर पर्यावरण का संदेश दिया
एक पेड माँ के नामअभियान के तहत धार जिले की डी.आर.पी. लाईन परिसर में "मोती वन " में पौधारोपण का क्रार्यक्रम आयोजित हुआ।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में धार पुलिस व उनके परिवारजन ने "एक पेड माँ के नाम" पौधारोपण अभियान के तहत डीआरपी लाईन धार में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर के मोती वन में 500 पौधे रोपकर धार पुलिस की ओर से "पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता" का संदेश दिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘‘ एक पेड़ माँ के नाम" पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाईन धार स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में मोती वन उद्धान में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धार अपने परिवार के साथ पधारे एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। अभियान की रूपरेखा रक्षित निरीक्षक धार श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई के द्वारा रखी गई। पुलिस अधीक्षक धार ने अपने उद्बोधन में बताया की माँ का स्थान व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरी होता है। इसलिए अपनी माँ के साथ उनके हाथों से या उनकी स्मृति में फोटो के साथ पौधारोपण कराना एक बहुत ही पुनीत कार्य है साथ ही जीवन में वृक्षो के महत्व को बताया एवं वायुदूत एप को डाउनलोड कर उस पर अपनी फोटो अपलोड करने हेतु सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधि0/कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी। परिसर में पुलिस अधीक्षक धार ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विनिता सिंह के साथ एवं पुलिस लाईन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उनके परिवारजनो ने साथ मिलकर अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाया एवं सेल्फी/फोटो खिचवायी और उस फोटो को वायुदूत (अंकुर) एप पर अपलोड की। जीवन में जिस तरह हम मोतियों केा सहेजते है उसी तरह वृक्षो को भी सहेजना है, इस कारण परिसर को मोतीवन नाम दिया गया, जिसमें पूर्व से लगे हुए बड़े वृक्षों के नीचे बैठने हेतु बैठक व्यवस्था बनाई गई ताकि जब परिवारजन इन पौधों की देख-रेख एवं पानी देने आये तब यहा छांव में बैठ सके।
इस दौरान पुलिस लाईन परिसर के मोतीवन में आम, अमरूद, जामून, शीशम, नीम, ऑस्ट्रेलियन बबूल, महूआ, चिरोल, गुलमोहर एवं बॉस जैसे विभिन्न प्रकार के लगभग 500 पौधे साथ ही जिले के समस्त अनुभाग/थाना/चौकी स्तर पर भी लगभग 2000 से अधिक पौधें जिलें मे धार पुलिस द्वारा रौंपे गये। इस अभियान में वृक्षों के लिए के काम करने वाले सामाजिक संगठन ‘‘ आओ सहेजे धरा‘‘ के सक्रिय कार्यकर्त्ताओं ने भी भाग लिया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को मिठाई वितरण की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आंनद तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री समीर पाटीदार, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमसिंह ठाकुर, रेडिया प्रभारी श्री संजय पौराणिक, सूबेदार रविन्द्र कुशवाह, सूबेदार रोहित निकम, सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा एवं शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण सहित लगभग 550 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहें