: धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस द्वारा "National CyberCrime Reporting Portal 1930" हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार के काँन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
Rajendra Devray
/
Sat, Jun 29, 2024
/
Post views : 292
" धार जिले की जनता को सायबर फ्राड होने की दशा में अब नही भटकना पडेगा इधर-उधर, National Cyber Help Line Number 1930 के साथ-साथ जिले के थानो पर ही NCRP Portal पर दर्ज की जा सकेगी आनलाईन सायबर फ्राड संबंधित शिकायते"
मोबाईल फोन गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने पर जाकर CEIR (Crime Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराये अपनी रिपोर्ट।
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धार पुलिस द्वारा "National CyberCrime Reporting Portal 1930" हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार के काँन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
प्रशिक्षण में जिलें के समस्त न.पु.अ./एस.डी.ओ.पी. कार्यालय व थानो के कम्प्युटर आपरेटरो को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
I4C (Indian Cyber Crime Coordination Center) व पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा सायबर अपराध के होने पर "National CyberCrime Reporting Portal 1930" पर पुलिस की जाने वाली अपेक्षित कार्यवाहियां की जानकारी हेतु 01 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 28.06.2024 को पुलिस अधीक्षक धार कार्यालय के काँन्फ्रेंस हॉल में किया गया। उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त न.पु.अ./एस.डी.ओ.पी कार्यालय व समस्त थाने के कम्प्युटर आपरेटर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में I4C (Indian Cyber Crime Coordination Center), NCRP (National Crime Reporting Portal ), National Cyber Help Line Number 1930, CEIR (Crime Equipment Identity Register) पोर्टल की उपयोगिता के बारे में बारिकी से जानकारी सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सायबर सेल इन्दौर(ग्रामीण) के मास्टर ट्रेनर आरक्षक रवि तिवारी व थाना पीथमपुर के आरक्षक आदर्श सिंह रघुवंशी द्वारा दी गई।
मास्टर ट्रेनर रवि द्वारा वर्तमान में सायबर अपराधियों द्वारा नवीन तरीको एवं विभिन्न माध्यमों से सायबर अपराधो को अंजाम दिया जा रहा है, उस पर NCRP (National Crime Reporting Portal ) की सहायता से पुलिस को क्या-क्या अपेक्षित कार्यवाही करना चाहिए, जिससे पीड़ित को त्वरित सहायता मिल सके, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही बताया गया कि सायबर वित्तीय फ्रॉड होने की दशा में तत्काल राष्ट्रीय हेल्प लाईन नम्बर 1930 एवं जिले के सायबर हेल्प लाईन नम्बर 7049126300 पर शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराने पर NCRP पोर्टल द्वारा जिस बैंक अकाउंट में पीडित का पैसा ट्रांसफर हुआ है, उस बैंक के खाते को फ्रीज लगा दिया जाता है एवं पोर्टल द्वारा उक्त शिकायत को जिला स्तरीय पोर्टल के माध्यम से संबंधित थाने को फारवर्ड किया जाता है। संबंधित थाने के विवेचक उस शिकायत की वैधानिक जांच करने के पश्चात फरियादी को उसका पैसा पुन: विधिक कार्यवाही कर वापस दिला सकता है। साथ ही
उपरोक्त कार्यशाला में सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा व उनकी टीम, सायबर सेल इन्दौर(ग्रामीण) के मास्टर ट्रेनर आरक्षक रवि तिवारी, थाना पीथमपुर के आरक्षक आदर्श सिंह रघुवंशी व जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ. कार्यालय व समस्त थानो के कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।