अवैध तरीके से खेतमें गांजे की खेती करने वाले किरता किराड़े को वरला पुलिस ने पकड़ा 67 पौधे 53 किलो वजन के साथ पुलिस कि गिरफ्त में
*थाना वरला पुलिस ने अवैध रूप से गांजा खेत में उगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, गांजे के कुल 67 पौधे, कुल वजन 53 किलो के किए जप्त*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आर्म्स, गोवंश, और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना वरला में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 09.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवली बड फल्या में किरता पिता आदलिया किराडे के खेत में मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगे हुए हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना वरला पुलिस द्वारा आरोपी किरता पिता अदलिया किराडे, जाति अजजा, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम देवली बड फल्या, थाना वरला, जिला बडवानी के खेत में बने घर के पास और कपास की फसल के बीच गांजे के 67 पौधे जप्त किए। इन पौधों का कुल वजन 53 किलोग्राम था और इसकी कीमत ₹2,65,000/- थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वरला: निरी. सौरभ बाथम, सउनि महेन्द्रसिंह चौहान, सउनि मेहताबसिंह चौहान, सउनि विनोद मीणा, सउनि हेमराज वर्मा, सउनि बलीराम पाटीदार, म.आर. 673 रेखा पाण्डेय, आर. 175 राहुल सोलंकी, आर. 486 मनोज, आर. 145 भेरूसिंह, आर. 604 नवीन, आर. 606 मोहन, आर. 655 आत्माराम कि सराहनीय भूमिका रही।*