पथवारी माता के निकट अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश,ग्राम विकास अधिकारी,पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया कार्य।
झालावाड़ जिले के डग कस्बे में गुप्त गणेश मंदिर के पास पठारी स्थित चबूतरे पर विराजित पंथवारी माता के आसपास ग्राम पंचायत को बिना सूचित किए करीब एक दर्जन से अधिक मकान कार्य का धड़ल्ले से निर्माण किया जा रहा था।वहीं ग्रामीणों की आस्था का स्थल जो काफी समय से स्थित पथवारी माता का चबूतरा बना हुआ हे। उस स्थल के निकट ही अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण कर मकान निर्माण कार्य किए जा रहे थे।जो अतिक्रमण की श्रेणी में आते है। पंथवारी माता के स्थल पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जता ग्राम पंचायत में सूचना दी।जिस पर विकास अधिकारी भंवर सिंह पुलिस जाप्ता के विवादित स्थल पहुंचे।
ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि इस स्थल पर जो निर्माण कार्य चल रहे हे,उन्होंने कोई निर्माण स्वीकृति नहीं ली। निर्माण स्वीकृति नहीं होने की वजह से यह अवैध है एवं पंथवारी माता चबूतरे के पास अतिक्रमि द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था उसको पुलिस की सहायता से रुकवा दिया गया एवं बताया कि जो भी अवैध निर्माण कार्य कर मकान बना रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।