: नगर अंजड़ के समिप रामदेव पूरा पलासिया पँचायत के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया मांगे पूरी नही होनेतक काम बंद का किया एलान
Rajendra Devray
/
Sat, May 11, 2024
/
Post views : 299
सड़क निर्माण को लेकर रामदेवपुर पलासिया पँचायत की जनता ने अपनी मांगों को लेकर सड़क निर्माण के काम को रुकवाया
नगर अंजड़ के समिप रामदेव पूरा पलासिया पँचायत के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण करवाया जा रहा है
उसको लेकर ग्रामीणों में जबरजस्त विरोध देखने को मिला
उपरोक्त सड़क रामदेवपुर पलासिया से मॉडर्न एकेडमी के पीछे से निकलेगी रामदेवपुर के निवासियों की मांग है कि सबसे पहले ठेकेदार जो हमारा एप्रोच रोड है जो अभी सबसे बुरी स्थिति के अंदर है उसे सबसे पहले बनाएं
जो मॉडर्न स्कूल के पीछे से जाता है जब तक ठेकेदार के द्वारा उपरोक्त रोड नहीं बनाया जाएगा तब तक ठेकेदार को रोड नहीं बनाने दिया जाएगा उपरोक्त बात प्रकाश मोरे एव बबिता ठाकरे ने कहि
सड़क निर्माण कार्य स्थल पर रामदेव पुरा की सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष इकट्ठे हुए आज सुबह से जैसे ही ठेकेदार की मशीन काम करने के लिए कार्यस्थल पर पहुंची गांव के सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष वहां पर पहुंच गए और पोकलेन मशीन को बंद करवा दिया वहीं पोकलेन मशीन का ड्राइवर मोके से गायब हो गया इस संबंध में
सड़क निर्माण कर्ता ठेकेदार ओम खंडेलवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी और ग्रामीणों की चर्चा हुई है कि उनका जो रोड है उसमें मुरूम डालकर उसे बनवाया जाएगा हमारे और ग्रामीणों के बीच इस बात का समझौता भी हुआ है लेकिन ग्रामीण इस बात पर अभी भी अड़े हुए हैं की सबसे पहले ठेकेदार हमारे उसे रोड को बनाए जिसकी हमारी मांग है
उसके बाद ही हमसड़क निर्माण काम करने देंगे बता दे कि उपरोक्त सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनवाई जा रही है जिसकी लागत 1 करोड़ 10 लख रुपए के लगभग है देखना खबर लगने के बाद में ग्रामीणों की मांग को पीडब्ल्यूडी विभाग एव ठेकेदार पूरा करता है या नहीं ठेकेदार के द्वारा यह भी कहा गया कि यदि ग्रामीण लोग मुझे काम नहीं करने देंगे तो मैंने जो 6 सड़क निर्माण का जो काम लिया था उसमें से 5 सड़क का काम में कर चुका हूं सरकार मुझे मेरे पांच सड़क निर्माण के ही कार्य का भुगतान कर दे मैं इसको नहीं बनाना चाहता जनता और ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग सहयोग करेंगे तो यह कार्य हो पाएगा इस मौके पर प्रकाश मोरे , अमर सिंग मोरे, रमेश मोरे,मगन जागीर, शिवा मुजाल्दे, प्रकाश सरदार,परमल मोरे, रमन, लखन, लोकेश बबिता ठाकरे, सगु बाई, रमली बाई, रेवली बाई, सगु बाई, सुनीता माया सहित सेकड़ो महिला पुरुष मोजूद रहे