: नर सेवा नारायण सेवा के समरस भाव को लेकर दिनांक 24 जून से 30 जून तक विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत कोटेश्वर धाम मे स्वचछता अभियान चलाया गया
Rajendra Devray
/
Sat, Jun 29, 2024
/
Post views : 283
*नर सेवा नारायण सेवा के समरस भाव को लेकर दिनांक 24 जून से 30 जून तक विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत कोटेश्वर धाम मे स्वचछता अभियान चलाया गया*
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मनवार प्रखंड कूक्षी द्वारा दिनांक 29 जून को कोटेश्वर धाम में नर्मदा घाट पर सेवा सप्ताह का कार्य किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के राष्ट्रभक्तो ने बताया की नर सेवा -नारायन सेवा के भाव को लेकर सेवा सप्ताह के तहत दिनांक 24 जून से 30 जून रहेगा, जिसमे बजरंग दल द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के समरस भाव से लगें है जिसमे आज कोटेश्वर धाम में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कोटेश्वर धाम की सफाई की गई एवं धार्मिक मन्दिरो में जाकर साफ सफाई की गयी
इस प्रकार अन्य कई सेवा कार्य करने के उद्देश्य को लेकर यह सेवा सप्ताह चला गया हे, जिसमें मा नर्मदा जी की एवं श्मशान घाट की सफाई की गई जो करीब 6 से 7 घटे चली।
इस सेवा कार्य मे बजरंग दल पद अधिकारी एवं कार्यकता शामिल रहे।