विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बैठक संपन्न
आलीराजपूर:- नगर के राठौड़ समाज धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई बैठक में मातृ शक्ति मालवा प्रांत की सह संयोजीका रितु दीदी शर्मा विभाग संयोजीका दीपिका दीदी सोनी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता जिला संयोजिका हीरा माली जिला सह अन्तिमा भाटी द्वारा भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित ,राम दरबार पर माल्यार्पण कर ऋतु दीदी ने मार्गदर्शन में नगर की समस्त हिंदू समाज की महिला एवं बालिकाओं की विशेष बैठक संपन्न हुई इसमें रितु दीदी शर्मा ने अपने उद्बोधन में लव जिहाद एवं धर्मातरण विषय को लेकर सभी को अवगत कराया कि आज समाज में किस प्रकार हमारे हिंदू समाज की महिलाएं एवं बालिकाओं को लव जिहाद में फंसा कर के लोग उनका शोषण करते हैं एवं बाद में धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं जो धर्म परिवर्तन नहीं करती है ऐसी महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है इसके कई उदाहरण आज हमें समाचारों में एवं सोशल मीडिया में देखने एवं सुनने को मिल जाते हैं, अत:दीदी ने संपूर्ण हिंदू समाज को ऐसे आयामों से बचने के समझाया गया संगठन के आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई साथ ही वर्गों की रूपरेखा बनाई गई । दुर्गा वाहिनी विभाग सयोजिका दिपिका सोनी ने कहा हिन्दू समाज प्रभू श्री राम को आदर्श मानकर अस्ति कलश से लेकर अक्षत कलश की यात्रा हिन्दू समाज ने की जो मन्दिर ध्वस्त कर दिए गए थे उन्हे पुनः बनाने का संतो द्वारा आह्वाहन किया गया था रामउत्सव को लेकर दुर्गा वाहिनी की ओर से भव्य त्यारी गांव गांव नगर नगर मे भगवान राम के विचार को पहुंचाया जाएगा ओर जिले मे कई स्थानों पर दुर्गा वाहिनी रामुत्सव कार्यक्रम को अयोजित करेगी। कार्यकम का संचालन सुनीता गोराना आभार प्रीति मंत्री ने किया।