Rajendra Devray / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 299




बड़वानी 28 नवम्बर 2025/ जिले में प्राकृतिक एवं जैविक हॉट बाजार 30 नवम्बर को जिले की दो मंडी में प्रारंभ किया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक हॉट बाजार एक ऐसी जगह है, जहाँ किसान जैविक और प्राकृतिक तरीके से उगाए गए उत्पाद सीधे बेचते हैं, जैसे अनाज, सब्जियां, औषधियां, मसाला और फल। इन बाजारों का उद्देश्य लोगों को हानिकारक रसायनों से मुक्त शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराना और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। किसान अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं को बेचते हैं, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिल पाता है।
ये बाजार पर्यावरण के अनुकूल खेती को प्रोत्साहित करते हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले की दो कृषि उपज मंडी बड़वानी एवं सेंधवा में हॉट बाजार प्रति रविवार लगाया जावेगा। यह बाजार न केवल शुद्ध भोजन उपलब्ध कराता है, बल्कि प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा देता है और किसानों की आय बढ़ाता है। इन बाजारों में सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित होगा और ग्राहकों को अपने थैले लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिले के सभी प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले कृषक अपने उत्पाकद दुकाने लगावे एवं आम जनता से निवेदन है कि उक्त हॉट बाजार में अधिक से अधिक पहुंच कर जैविक उत्पादो का खरीदी करे एवं हानिकारक रसायनों से मुक्त शुद्ध उत्पाद खरीद कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन