7 दिन से लापता युवक की कहा मिली सिर कटी लाश फैली सनसनी
सेंधवा - ग्रामीण थाने के अंतर्गत ग्राम अंजनगांव (छोटी जुलवानिया ) की घटना । युवक शक्तिराम पिता रूमसिंग चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी अंजनगांव ( छोटी जुलवानिया ) जिसको एक जुलाई को रात मैं उसके दोस्तों ने फ़ोन लगाकर ग्राम डोंगरगांव बुलाया था ,उसके बाद से युवक लापता हो गया ,वही युवक शक्तिराम चौहान का मोबाइल भी बंद हो गया था ।वही परिजनों ने दो जुलाई को ग्रामीण थाना सेंधवा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई ,वही परिजनों ने युवक के दोस्तों पर शंका जाहिर की थी ,वही पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर ही रही थी,उसी कङी मैं पुलिस को डोंगरगांव निवासी मुन्ना के बारे में मालूम पङा तो पुलिस ने पुछताछ की तो पता चला कि मुन्ना ने सुनील नाम के युवक को शक्ति राम चौहान को फोन लगाकर बुलाने को कहा , वही युवक शक्तिराम चौहान ग्राम डोंगरगांव पहुंचा,जहां पर मुन्ना,सुरेश और तीसरे युवक ने युवक शक्तिराम चौहान को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को गांव के तालाब के पास छुपा दिया।वही गुमशुदगी के दिन ही मृतक के परिजन डोंगरगांव पहुंचे थे युवक को ढुंढते हुए लेकिन नहीं मिला ।वही आरोपी मुन्ना ने डर के मारे दोस्तों की मदद से मृतक युवक शक्ति राम पिता रुमसिंग चौहान के शव को महाराष्ट्र बार्डर के करीब ग्राम बटवा में तालाब के करीब उसके शव को छुपा दिया था ।वही रविवार को आरोपी मुन्ना की निशान देही पर गुमशुदा मृतक युवक शक्तिराम पिता रूमसिंह चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी अंजनगांव( छोटी जुलवानिया ) का सिर कटा शव बरामद किया जो सङ चुका था ।वही पुलिस ने आरोपी मुन्ना , सहित एक युवक को अभिरक्षा में ले लिया है और तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है । वही युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुचाया , पुलिस ने पंचनामा बनाकर कर , मर्ग कायम कर लिया है और तीनों आरोपीयों के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी ,वही कांग्रेस उपाध्यक्ष सीताराम बरडे और ग्रामीण थाना प्रभारी पुरी ने घटना को लेकर क्या कुछ कहां आप भी सुनिए -