: थाना कानवन पुलिस द्वारा गोवंश के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणो में 05 आरोपियो के कब्जे से कुल 05 बडे ट्रक व कुल 60 (गाय व गाय के बछडे) पशुओ को जप्त करने सफलता हासिल की।
Rajendra Devray
/
Sun, Jun 30, 2024
/
Post views : 281
मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना कानवन पुलिस द्वारा गोवंश के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 प्रकरणो में 05 आरोपियो के कब्जे से कुल 05 बडे ट्रक व कुल 60 (गाय व गाय के बछडे) पशुओ को जप्त करने सफलता हासिल की।
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा जिलें में गोवंश के अवैध परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
पुलिस कप्तान के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रामसिंह राठोर द्वारा एस.डी.ओ.पी. बदनावर श्री शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में थाना कानवन की एक विशेष टीम गठित कर लगातार 24 घंटे मुख्यमार्ग एवं गोवंश के अवैध परिवहन में उपयोग किए जाने वाले मार्गो को चिन्हित कर विशेष नाकाबंदी की गई।
कल दिनांक 30.06.2024 को थाना कानवन पुलिस द्वारा महू-नीमच हाईवे मार्ग पर नाकाबंदी कर गोवंश के अवैध परिवहन के 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए, जिसमें कानवन पुलिस द्वारा 05 आरोपियो के कब्जे से कुल 05 अलग-अलग कंपनी के ट्रक व कुल 60 (गाय व गाय के बछडे) पशुओ को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना कानवन में धारा 4, 6/9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम तथा धारा 6/11 म.प्र. कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। जप्त कुल 60 (गाय व गाय के बछडे) पशुओ को थाना कानवन पुलिस द्वारा नागदा स्थित लक्ष्मी गौशाला में सुरक्षित रखा गया है।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. तेजवीर सिंह पिता गुरुनीत सिंह जाती सिख निवासी सियाद तहसील पायल लुधियाना पंजाब
2. दर्शन जाट पिता प्यारसिंह जाट जाति जाट निवासी मिसरा थाना कपूरथला पंजाब
3. ख़ुशप्रित सिंह पिता परशोत्तम जाती जाट निवासी बाबा फ़रीद नगर भटंडा पंजाब
4. मनप्रीत सिंह पिता गुरु चरणसिंह जाति सिख निवासी टंगतकाला थाना भतिंडा पंजाब
5. गुरु सेवक सिंह पिता हर्बित सिंह जाति सिख निवासी इनना खेड़ा श्री मुक्तसर साहिब पंजाब
गोवंश परिवहन में उपयोग किए जा रहे 05 वाहनो का विवरण (जप्त)
1. ट्रक क्रमांक PB13 BQ 7399, ट्रक क्रमांक PB 08EZ 4679, ट्रक क्रमांक PB13BK2573, ट्रक क्रमांक HR 45 D 9478, ट्रक क्रमांक HR64A5939
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गोवंश के अवैध परिवहन के विरूद्ध धार पुलिस की कठोरतम कार्यवाही आगामी दिनो में भी जारी रहेगी।