: पुलिस विभाग में रहते हुवे आरक्षक नीलेश राठौर ने प्रतियोगी परीक्षा पास कर असिस्टेंड मैनेजर कि पोस्ट पाई रक्षित निरीक्षक विभाग ने श्री राम विग्रह का चित्र भेंट कर दी बिदाई
Rajendra Devray
/
Sun, Jun 16, 2024
/
Post views : 355
जनता की सुरक्षा और सेवा में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस विभाग के आरक्षक (ट्रेड) निलेश राठौर अपनी व्यस्ततम ड्यूटी के साथ-साथ समय निकालकर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करके असिस्टेंट बैंक मैनेजर ग्रामीण बैंक सिंघाना,मनावर में पोस्टिंग हुई,जिनको परिवार सहित मंगलवार को रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर डीआरपी लाइन धार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री राम भक्त मंडल के सदस्य देवेंद्र तिवारी,अखिलेश पटेल, राहुल जायसवाल, तरुण सिंह बेस, संदीप मिश्रा, भाया मुबेल, मनोज राजपूत,गंधर्व सोलंकी,रविंद्र सिसोदिया,कुलदीप यादव,हरिमोहन त्यागी,दीपक बारोड,क्रांत सिंह तोमर,दिव्या तिवारी ,प्राची ठाकुर,निधि आरसे,सहित पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे ने श्री राम चरित मानस एवं श्री राम का नवीन विग्रह चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दी।