Rajendra Devray / Sun, Dec 14, 2025 / Post views : 335


सुबह 10 बजे की घटना
एंकर छोटीसादड़ी। जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के बंबोरी में सड़क हादसा हो गया। हड़मतिया जागीर निवासी दंपती बाइक से खेत पर काम करने जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे खंडे से भरे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जीवराज धाकड़ अपनी पत्नी मोहनी बाई धाकड़ के साथ बाइक से बंबोरी–जलोदा रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान बिनोता की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहनी बाई धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जीवराज धाकड़ के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जलोदा थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल जीवराज धाकड़ को एंबुलेंस से निंबाहेड़ा जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छोटीसादड़ी अस्पताल भिजवाया गया।
जलोदा थानाधिकारी पुराराम ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस टीम पुराराम हेड साहब पारग जोशी महेश प्रजापत जयपाल सहित स्टाफ ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन