Rajendra Devray / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 333



मनावर । यहां गांधी चौराहे पर रविवार को राजपूत सखी ग्रुप की महिलाओं ने बंगला देश में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोध में वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका।सखी ग्रुप की ललिता मनोहर सिंह सोलंकी ने बताया कि बंगलादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।दो हिंदू युवक की बेरहमी से भीड़ ने हत्या भी कर दी है। इसीलिए भारत के हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस संबंध में राजपूत सखी ग्रुप की महिलाओं ने बंगला देश के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन भी किया।सखी ग्रुप की ललिता सोलंकी ने ज्ञापन का वाचन कर टी आई ईश्वर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर रेखा मुकेश सिंह मंडलोई, अलका नागर, वंशिका मंडलोई, शालिनी शर्मा, प्रेमलता पाल, रोशनी जैन, दिव्या सेन, कौशल्या सोनी,मंगू सिंह ठाकुर, गजराज गेहलोत, सोमचंद्र सोलंकी, भूपेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन