जेन सन्त राजेन्द्र सूरी जी ग्राम गुलाटी में विहार कर पहुँचे हिन्दू समाज को मधु मखियो की तरह एक जुट रहने की बात कही
मनावर ग्राम गुलाटी में
श्री राजेन्द्रसूरी जैन दादावाडी मनावर में विराजीत मुनिराज दिव्यचंदविजयजी महाराज साहब गुलाटी ग्राम के लोगो के अपनत्व पर शुक्रवार को प्रातः दादावाडी से युवाओं के साथ पैदल विहार कर गुलाटी के लिए रवाना हुए एवं विहार के मध्य में अनाज व्यापारी अरूण बर्फा के वेयर हाउस पर रूककर गुलाटी पहुंचे गुलाटी ग्रामवासियों ने मुनि श्री का गुरुदेव के जयकारो के साथ, गुरू चरणों में अक्षत श्रीफल से स्वागत किया गया गवली की एवं आनंद उल्लास के साथ प्रवेश करवाया
श्री आईमाता मंदिर के प्रांगण में धर्मसभा का आयोजन हुआ इस अवसर पर बालीपुर धाम के गुरुदेव योगेशजी महाराज भी विराजित थे
जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी ने स्वागत उदबोधन दिया एवं मंदिर निर्माण में मार्गदर्शन के लिए गुरुदेव का अभिवादन किया शंकर गेहलोत ने भी प्रथम बार गांव में आगमन पर हर्ष जताया व आभार भी माना
पूज्य मुनिराज ने अपने मुक्त कंठ से गुलाटी वासियों की सह्दय भक्ति की सराहना की आपने प्रवचन में समाज को मधुमक्खी की तरह संगठित होकर , विकट समय का एकता के साथ सामना करने की प्रेरणा दी |