Rajendra Devray / Mon, Aug 17, 2026 / Post views : 242
200 खिलाड़ियों ने दिखाया कलारीपयट्टू का दमखम, विंग्स पोदार लर्न स्कूल धार बना ओवरऑल चैंपियन
धार। चतुर्थ धार जिला स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता एवं ट्रेनिंग कैंप 2026 का सफल आयोजन विंग्स पोदार लर्न स्कूल, धार नगर में किया गया। प्रतियोगिता में धार जिले के 10 विद्यालयों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विंग्स पोदार लर्न स्कूल, धार ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, राजगढ़ ने रनरअप ट्रॉफी प्राप्त की।
धार जिला कलारीपयट्टू संघ की सचिव आयुषी बंसल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी दिनों में इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतिथियों ने किया समापन समारोह का शुभारंभ
प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ मालवा कलारीपयट्टू संघ मध्यप्रदेश के महासचिव गजेंद्र सिंह राठौर, विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार साहू, स्कूल निदेशक प्रमोद सोलंकी एवं साक्षी जोशी द्वारा किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुहानी ग्वाल, हर्षिता शुक्ला, चिराग सिंगारे, अजय परमार एवं कविता भायल ने निभाई।
आयोजकों को मिली बधाइयां
सफलतापूर्वक प्रतियोगिता एवं ट्रेनिंग कैंप आयोजित होने पर सविता शर्मा, गुंजन अग्रवाल एवं राजमल बंसल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों से अब राज्य स्तरीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन