Rajendra Devray / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 189
भव्य कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायकों का ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत
इंदौर। श्रावण मास के पावन अवसर पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान सनातनी क्षेत्र में भव्य मंच बनाकर तीनों विधायकों राकेश शुक्ला जी, गोलू भैया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का ढोल-नगाड़ों, पुष्पहार एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नितीन शर्मा, अशोक चौहान एवं उनके साथियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, सनातन धर्म प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य किया। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजों, फूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे यात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक और आध्यात्मिक बन गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाली ऐसी यात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ भी दीं।
यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
संवाददाता : पंकज जैन, इंदौर की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन