Rajendra Devray / Thu, Oct 1, 2026 / Post views : 252
अंजड़ में नवागत थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने संभाला पदभार
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना पहली प्राथमिकता, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के सं
अंजड़, जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) | 1 अक्टूबर
अंजड़ पुलिस थाने में नवागत थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा ने आज 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल से पहली चर्चा में अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
थाना प्रभारी रंधा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर अंजड़ की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना है। उन्होंने बताया कि शहर में बार-बार लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
उन्होंने नगर में चल रही अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य कानून उल्लंघन करने वाले कार्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
आगामी नवरात्र महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि शहर में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गरबा आयोजकों से कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा जाएगा।
थाना प्रभारी ने अंत में कहा कि अंजड़ नगर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना उनका मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन