Rajendra Devray / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 387
आरोपों की हुई पुष्टि, पति नईम खान ने ही पीट-पीटकर की थी हत्या
मामला कब्र से विवाहित नीलोफर का शव निकलवाकर पीएम करवाने का
खरगौन शहर में गत 16 अगस्त को परिजनों की आशंका पर विवाहिता का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम किए जाने के मामले में परिजनों के आरोपों की पुष्टि हुई है।
पीएम रिपोर्ट के अनुसार महिला से मारपीट हुई है। उसके शरीर पर सिगरेट से दागे जाने के निशान भी पाए गए हैं। शरीर में जहरीला पदार्थ भी मिला है। मारपीट से महिला की स्प्लीन फट जाने से उसकी मौत होना पाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं मृतिका की करीब आठ वर्षीय बेटी ने अपने बयानों में पिता द्वारा मारपीट करने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोतीपुरा के समीप स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में 15 अगस्त को दफनाई गई 29 वर्षीय विवाहिता नीलोफर पति नईम निवासी मोहन टॉकीज क्षेत्र का शव अगले दिन 16 अगस्त को कब्र से पुलिस ने निकलवाया था। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गई थी।
बताया गया था कि नीलोफर ने 15 अगस्त को एसिड पी लिया था, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाने के बाद उसे रेफर किया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतिका के भाई फरहान शेख ने...
फिलहाल आरोपित फरार
नीलोफर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु के चार दिन पूर्व से उससे मारपीट की जा रही थी। इससे उसकी स्प्लीन फटने से उसकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ भी पाया गया है, जिससे अंग डैमेज हुए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपित पति नईम फतेह के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतिका की बेटी के बयान से भी मारपीट की पुष्टि हुई है। आरोपित फिलहाल फरार है।
– बीएल मंडलोई, थाना प्रभारी, कोतवाली खरगोन।
बताया कि नीलोफर की शादी को नौ साल हो गए थे। जीजा नईम और बहन दोनों की यह दूसरी शादी है। परिजनों ने आरोप लगाए थे कि मृतिका के शरीर पर जगह-जगह चोट व सिगरेट से दागने के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन