Rajendra Devray / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 172
राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत संगठन का विस्तार: अंकित ठाकुर प्रदेश महामंत्री, आनंद करवाल युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त; बंटी भाई शर्मा ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन

इंदौर। राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत संगठन द्वारा संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए अंकित ठाकुर को प्रदेश महामंत्री तथा आनंद करवाल को युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए मध्यप्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। साथ ही प्रदेशभर में नए सदस्यों को जोड़कर संगठन का विस्तार करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

इसी शुभ अवसर पर बंटी भाई शर्मा का जन्मदिन सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। उन्होंने गौसेवा, मंदिर में पूजा-अर्चना, धार्मिक स्थलों पर दर्शन, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही निराश्रित बच्चों को अल्पाहार, वस्त्र एवं उपहार वितरित कर जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर इष्ट मित्र, माता-पिता, वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
जानकारी: संवाददाता पंकज जैन, इंदौर ने दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन