Rajendra Devray / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 222
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अंजड़ पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह पटेल, भव्य स्वागत की तैयारियां तेज
अंजड़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के 26 अगस्त को प्रथम अंजड़ आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सांसद के स्वागत को लेकर नगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अंजड़ नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी पंडित विमल शर्मा ने बताया कि सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के स्वागत की तैयारियों को लेकर यादव समाज धर्मशाला में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के अंजड़ आगमन पर छापरी फाटे, चकेरी, श्री हनुमान बालाजी मंदिर, अस्पताल चौक, धान मंडी, जटाशंकरी चौक, भोगली नदी, श्रीकृष्ण चौक, बस स्टैंड, गणेश जिनिंग, केएम जिनिंग, आदिम जाति सोसायटी तथा सोसाड़ पुल सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद सांसद बड़वानी के लिए रवाना होंगे।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाहा, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, जिला युवा मोर्चा महामंत्री शिवम मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गेहलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगतसिंह सोलंकी, मंडल महामंत्री ललित पाटीदार, भरत यादव, सुरेश जैन, गोमा महाराज, सुनील भावसार, रामू खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद गजेन्द्र सिंह पटेल के प्रथम अंजड़ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों और स्वागत स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन