Rajendra Devray / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 152
बड़वानी जिले से हज 2026,27 के लिए मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया शुरू
बड़वानी, 12 सितंबर 2026/ हज कमेटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार की हज गाइडलाइन 2026 के अनुसार बड़वानी जिले से हज 2026,27 पर जाने वाले आज़मीने हज के मेडिकल फिटनेस टेस्ट की प्रक्रिया पिछले तीन दिनों से शुरू हो कर आज शासकीय जिला चिकित्सालय बड़वानी में जारी है जिसे बाइट के माध्यम से फजलुर्रहमान शेख साहब ने तफसीर से बताया।

इस नेक कार्य में आज़मीने हज खिदमतगार, समाजसेवी एवं पत्रकार अब्दुल सादिक चंदेरी, सेंधवा से वरिष्ठ हज खिदमतगार हाजी अब्दुल गफ्फार शेरी, को खंडवा से हाजी मुकीत खान, इंदौर से हाईकोर्ट एडवोकेट आरिफ शेख इकरा एवं अल्पसंख्यक अध्यक्ष आदिल तिगाले के मार्गदर्शन में मोबाईल पर जानकारी के माध्यम से सेवाकार्यों में सहयोग किया गया।
जिला अस्पताल बड़वानी के चीफ मेडिकल ऑफिसर श्री जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन श्री मनोज खन्ना के मार्ग दर्शन में और उनकी हॉस्पिटल टीम द्वारा- सरफुद्दीन मंसूरी, धर्मेंद्र बिल्लौर, सुधीर सोनाने, बादल जैन, एक्सरे, ईसीजी, ब्लड लेबोरेटरी, विभाग की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
वहीं रिटायर्ड चीफ मेडिकल ऑफिसर,एवं, पूर्व जिला मुस्लिम कमेटी जिला सदर डॉ. अब्दुल रशीद पटेल साहब के मार्गदर्शन में हाजी फजलुर्रहमान शेख, सिविल इंजीनियर हाजी मुस्तकीम खान, रेड क्रास सोसाइटी मेंबर,अब्दुल रज्जाक तिगाले, पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष हाजी असलम शेख, हाजी अब्दुल रहीम तिगाले,तथा गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बने रिटायर्ड बैंक मैनेजर श्री मोहनलाल शर्मा,का भी विशेष सहयोग रहा।
जिले के सभी आज़मीने हज के मेडिकल फिटनेस दस्तावेजों की जांच कर मेडिकल ऑफिसर डॉ.(एम.डी.) जोसेफ सुलिया, डॉ.(एम.डी.) दिनेश सिसोदिया एवं डॉ.(एम. एस.)अनिल चौहान, डॉ .(एम. एस.) अनिल सिंह जामोद,द्वारा ओ.पी.डी.पर फिटनेस टेस्ट होने के बाद हस्ताक्षरित किया गया। इन दस्तावेजों को हज यात्रियों द्वारा हज कमेटी मध्यप्रदेश के माध्यम से हज कमेटी ऑफ इंडिया को जमा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर अब्दुल सादिक चंदेरी ने सहयोग करने वाले जिला अस्पताल के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन