Rajendra Devray / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 241
बड़वानी रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा गोवर्धन पर्वत पर किया गया वृक्षारोपण
बड़वानी(निप्र) आज रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्यों द्वारा बड़वानी के निकट सतपुड़ा की सुरम्य वादियों और पर्वतीय क्षेत्र पर कालाखेत के निकट स्थित गोवर्धन पर्वत पर परिवार सहित पहुंच कर वृक्षारोपण किया गया,

जिसमें क्लब सदस्यों द्वारा आम,पीपल, अंजन,करंज,चिरोल,शहतूत आदि के पौधे लगाए गए , इस पुनीत कार्य में महिला सदस्य भी बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रही साथ ही इस रमणीय स्थल का भरपूर मनोरंजन के साथ पर्वतीय और नैसर्गिक सुंदरता से भरे क्षेत्र का आनंद भी उठाया, साथ ही क्लब सदस्यों ने ये संकल्प भी लिया कि इस पहाड़ी पर और बड़वानी क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत के पदाधिकारी केज़ार आदिल, मेहंदी खेतिया , मनीष पुरोहित आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे और उनके इस वीरान पहाड़ी पर किए गए श्रमदान और हरियाली युक्त करने के कठिन प्रयास की सराहना क्लब सदस्यों ने की , क्लब अध्यक्ष मनीष जैन ने गोवर्धन पर्वत कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए आभार भी व्यक्त किया और मुक्त कंठ से प्रशंसा कर सम्मान किया साथ ही क्लब सदस्यों द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन बुरहानी रिज़वी, रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़,रोटेरियन अलि असगर रिज़वी,रोटेरियन अलि असगर बिरला,रोटेरियन सौरभ (सोनू) जय जय,रोटेरियन सपना जैन,रोटेरियन सपना सोनू जैन, ररोटेरियन आमेना बिरला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन