Rajendra Devray / Sun, Sep 6, 2026 / Post views : 214
गुर्वेश्वर महादेव मंदिर से हुआ सामूहिक विवाह के पत्रक वितरण अभियान का शुभारंभ महिला मंडल गणगौर समिति का सहयोग
महिला मंडल, गणगौर समिति एवं पंचायत पदाधिकारियों ने लिया अधिक से अधिक जोड़ों को जोड़ने का संकल्प

इंदौर। गुरव समाज पंचायत पश्चिम क्षेत्र द्वारा आगामी सामूहिक विवाह आयोजन को सफल बनाने की दिशा में जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश किया गया। अभियान की शुरुआत शंकर मंदिर से महिला मंडल, गणगौर समिति एवं समाज पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह के सूचना पत्रक वितरित कर की गई।


इस अवसर पर समाजजनों ने सामूहिक विवाह आयोजन में अधिक से अधिक योग्य जोड़ों को जोड़ने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में एकजुटता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ ही अनावश्यक खर्च और दिखावे पर रोक लगाने का संदेश भी दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान समाज के विभिन्न परिवारों से संपर्क कर सामूहिक विवाह आयोजन की जानकारी दी गई तथा उन्हें इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं समाज के परिवारों तक पहुंचकर सूचना पत्रक वितरित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस सामाजिक पहल से जुड़ सकें।
महिला मंडल ने संभाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पत्रक वितरण अभियान में महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। महिला मंडल की ओर से कल्पना शर्मा, मीना जी जाधम, रजनी जी गवले, मंजू सवनेर, लीला जीजी, जानकी जीजी एवं अर्चना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। महिलाओं ने समाज के परिवारों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक जोड़ों को सामूहिक विवाह से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाई।
गणगौर समिति एवं पंचायत पदाधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में गणगौर समिति एवं समाज पंचायत के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर प्रेमचंद जाधम, विकास जाधम, स्वराज देवराय, धर्मेंद्र पवार, भारत वाघे, कार्तिक सवनेर, मनोज शर्मा, प्रदीप गवले, संदीप सवनेर, मखलु गुरव समाज पंचायत अध्यक्ष जी, प्रेम जी जाधम, प्रवक्ता सतीश निमाड़े, उमेश देवराय, कृष्णलाल जाधम, भारत देवराय, मनोहर गवले, अनिल जी सवनेर, सचिव धर्मेंद्र वाघे एवं देवेंद्र पांजरे सहित समाजजन उपस्थित रहे।
अधिक से अधिक जोड़ों को जोड़ने का लक्ष्य
समाज पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक विवाह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। सभी समाजजनों से अपील की गई कि वे अपने परिचित परिवारों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाएं और विवाह योग्य जोड़ों को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग करें।
शंकर मंदिर से शुरू हुआ यह अभियान आने वाले दिनों में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। समाजजनों ने सामूहिक विवाह आयोजन के सफल एवं भव्य आयोजन तथा अधिक से अधिक जोड़ों के सहभागी बनने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन