Rajendra Devray / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 468
गांव में पहुंची सरकार: जनविश्वास अभियान शिविर में 19 आवेदन प्राप्त, 9 का मौके पर निराकरण
नालछा। जनपद पंचायत नालछा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नालछा मुख्यालय पर मध्यप्रदेश शासन के “हर शुक्रवार सरकार आपके गांव एवं आपके द्वार” अभियान के तहत मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

19 आवेदन प्राप्त, 9 का मौके पर निराकरण
शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 19 आवेदन एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 9 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 10 आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही के लिए पंजीबद्ध किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डाबर ने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्य तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।
अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
शिविर में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। बीआरसी प्रमुख शिंदे, आजीविका मिशन, पशु चिकित्सा विभाग तथा कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी को अनुपस्थिति का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। वहीं विद्युत मंडल के सुपरवाइजर के शिविर में देरी से पहुंचने पर उन्हें भी सूचना पत्र जारी किया गया।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में धार जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष संतोष राठौड़, जनपद सदस्य पवन कुशवाहा, मन की बात प्रभारी रविंद्र परिहार, पिछड़ा वर्ग ग्रामीण जिला कोषाध्यक्ष अशोक मिरदवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि कांतिलाल शर्मा, डॉ. महेश यादव, भोजपाल ठाकुर, सरपंच मोहन डाबर, उपसरपंच राकेश कुशवाहा, मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर, युवा नेता निखिल ग्वाल, धीरज मिरदवाल, सोमनाथ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनपद पंचायत से धीरज पाल, पवन शर्मा, कमल किशोर मालवीय, सुशील मुद्गल, उपयंत्री मुकेश भाबर, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही मौजूद रहे।
शिविर को पवन कुशवाहा, कांतिलाल शर्मा एवं विनोद ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश राठौड़ ने किया तथा आभार सरपंच मोहन डाबर ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन