Rajendra Devray / Tue, Aug 11, 2026 / Post views : 212
मांग मातंग समाज की कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा गांधी नगर
इंदौर। श्रावण मास के पावन अवसर पर मांग मातंग समाज गांधी नगर, इंदौर द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कावड़ यात्रा के आयोजक कुण्णा वानखेड़े के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। इस दौरान शंशाक लिलारी, सतीश भाऊ, मोटू, जगदीश चौकसी, संदीप दुबे एवं सरपंच सुरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कृष्ण वानखेड़े का भी आत्मीय स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। डीजे एवं भजनों की धुन पर श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में कावड़ यात्रा का आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
मांग मातंग समाज गांधी नगर की इस कावड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन