Rajendra Devray / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 328
इंदौर सामाजिक कार्यकर्ता के परिवार पर थाने में झूठी FIR दर्ज करने का आरोप
पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
इंदौर के नया बसेरा, गांधी नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रशीदा पठान पति मो. इम्त्याज पठान ने पुलिस कमिश्नर इंदौर को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रशीदा पठान का आरोप है कि विगत कुछ समय से भेरूलाल खेर, हिरालाल विश्वकर्मा एवं विनोद चौहान नामक व्यक्ति उनसे 10-10 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी देने से मना करने पर इन लोगों ने थाना गांधीनगर के कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साजिश रची।
क्या है मामला
रशीदा पठान के अनुसार दिनांक 05.08.2026 को शाम 7:15 बजे उक्त तीनों व्यक्ति उनके घर आकर पैसे देने का दबाव बनाने लगे। धक्का-मुक्की होने पर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद थाना गांधीनगर में रशीदा पठान की माता, भाई व पुत्र के खिलाफ FIR क्र. 0452/2026 बीएनएस की धारा 115(2), 396(ए), 3(5), 324(4), 351(3) में झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया गया।
रशीदा पठान ने कहा कि घटना के समय पूरा परिवार घर पर था। यह FIR पूरी तरह मनगढ़ंत है और रंगदारी न देने के कारण द्वेषवश की गई है।
क्या मांग की है
रशीदा पठान ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि:
1. पूरे घटनाक्रम की किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. दिनांक 05.08.2026 व 06.08.2026 के CCTV फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल किए जाएं।
3. आरोपी पत्रकारों व पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबरों की CDR व टावर लोकेशन की जांच हो।
4. दोषी पुलिसकर्मियों, शिकायतकर्ता व पत्रकारों पर BNS धारा 211, 212, 120, 352, 384 एवं IT एक्ट के तहत कार्रवाई हो।
5. उनके परिवार पर दर्ज झूठी FIR क्र. 0452/2026 को खारिज कर न्याय दिया जाए।
उन्होंने इसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी गांधीनगर, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग, गृहमंत्री व DGP को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन