Rajendra Devray / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 193
नालछा में दक्षता विकास एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
नालछा। जनपद पंचायत नालछा के सभागार में दिनांक 23 सितंबर 2026 को जनपद स्तरीय दक्षता विकास प्रशिक्षण एवं एक दिवसीय बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में DRASHTI Accounting, OSR Management, Asset Mapping, निर्माण कार्य एवं भुगतान संबंधी पोर्टल तथा पंचायत दर्पण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से उपयोग किए जाने वाले विभिन्न पोर्टलों एवं डिजिटल प्रणालियों के संचालन में पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) की दक्षता एवं क्षमता का विकास करना था।

उक्त प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डावर के मार्गदर्शन में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में संभाग स्तरीय श्री शिवकुमार पटेल एवं जिला समन्वयक भरतराम दायमा, आरजीएसए उपस्थित हुए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री पर्वत डावर, ब्लॉक समन्वयक आरजीएसए द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबंधित पोर्टलों एवं विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। सुश्री अमिता पगारे, ब्लॉक समन्वयक एवं राहुल कटारे द्वारा योजना एवं पोर्टल की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रणालियों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा पंचायतों के कार्यों के बेहतर संचालन एवं प्रबंधन हेतु संबंधित कार्मिकों की दक्षता में वृद्धि करना रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा संकल्प भाव पर चलाई जा रही संकल्प दिवस के अवसर परशासनकी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जनता के समक्ष नुक्कड़ नाटक के द्वारा किया जा रहा है। नालछा जनपद पंचायत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत इसी संदर्भ में संदीपनी हाई सेकेंडरी स्कूल बगड़ी एवं पुलिस थाना नालछा प्रांगण में जनता को जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधि की उपस्थित रहे उक्त जानकारी राहुल कटारे, जनपद पंचायत नालछा द्वारा दी गई।
रिपोर्ट - कांतिलाल शर्मा, नालछा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन