Rajendra Devray / Sat, Oct 10, 2026 / Post views : 146
*लायंस क्लब ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत की वरिष्ठजन सम्मान समारोह
बड़वानी 10 अक्टूबर 2026/लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर मनोज नाहर व प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
क्लब अध्यक्ष लायन श्रीराम यादव ने बताया कि सेवा सप्ताह के सातवें दिन लायंस क्लब सदस्यों द्वारा घर घर जाकर नगर के वरिष्ठजनों रामचंद्र शुक्ल, के टी मंडलोई, सोहन माहेश्वरी, राधेश्याम अग्रवाल का सम्मान किया गया जिसमे क्लब अध्यक्ष श्रीराम यादव , लायंस गवर्नर राम जाट , महेश शर्मा, संतोष भावसार, नकुल पटेल, जया शर्मा, सुधीर पांडे, ईश्वर यादव, सचिन शर्मा, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन