Rajendra Devray / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 376
-
### जन्मभूमि नालछा पहुंचने पर मित्र मंडल ने किया भव्य स्वागत
नालछा, धार। म.प्र. आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह सोलंकी (बदनोरा) के अपनी जन्मभूमि नालछा आगमन पर मित्र मंडल नालछा द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मित्र मंडल के श्री सर्वेश राठौड़, सतीश बड़गुजर, महेश शर्मा, पवन शर्मा, कपिल बड़गुजर, जितेंद्र मात्रे सहित सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री बदनोरा का अभिनंदन किया। अपने बीच जन्मभूमि के गौरव के रूप में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखा गया।

श्री बदनोरा ने सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मभूमि से मिला स्नेह और सम्मान सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए संगठन एवं कर्मचारी हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

*रिपोर्ट - कांतिलाल शर्मा, नालछा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन