Rajendra Devray / Wed, Aug 12, 2026 / Post views : 162
नवांकुर सखी हरियाली यात्रा में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मनावर। नवांकुर संस्था तक्ष सोशल वेल्फेयर सोसाइटी, नवादपुरा के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ चंदनखेड़ी स्थित मेघनाथ घाट से हुआ। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष कैलाश परमार, सचिव बाबूलाल लच्छेटा, परामर्शदाता किरण बरफा एवं पारस बरफा, विकासखंड समन्वयक उदयसिंह अईडिया सहित नवादपुरा, चंदनखेड़ी एवं कोणदा की नवांकुर सखियों ने सहभागिता की।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। यात्रा के समापन अवसर पर नवादपुरा स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात प्रत्येक नवांकुर सखी को 10-10 पौधे भेंट किए गए तथा पौधारोपण कर उनकी देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि हरियाली यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा महिलाओं की पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शामिल नवांकुर सखियों ने पौधों की देखभाल एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन