Rajendra Devray / Fri, Sep 25, 2026 / Post views : 136
ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण
बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से पटेल पुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा गुरुवार रात 9 बजे के दरमियान विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

ग्राम साकड में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री पटेल ने फीता काटकर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुभारंभ किया। करीब 50 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी। मीडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि

लोकार्पण कार्यक्रम में तुलसीराम यादव, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष हरिश मुकाती, अंजना शरद पटेल प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकीत खंडेलवाल ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या, हेमंत आर्य जनपद सदस्य प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गेहलोत, बंटी बंसल, अरूण परमार मंडल महामंत्री ललीत पाटीदार हितेश राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सामुदायिक भवन के निर्माण से अब क्षेत्रवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन