Rajendra Devray / Mon, Oct 12, 2026 / Post views : 177
नवरात्रि के प्रथम दिन नालछा में उत्साह के साथ हुई घट स्थापना
ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर गरबा खेलते हुए ट्रैक्टरों पर निकला जुलूस, नगर भक्ति मय हों गया
नालछा। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नगर नालछा में संध्या के समय माता रानी की घट स्थापना बड़े उत्साह से ढोल-धमाकों के साथ की गई।

नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजकों द्वारा माता रानी की प्रतिमाएं दुकानों से क्रय कर अपने-अपने पंडालों में स्थापित की गईं। नालछा क्षेत्र के आसपास के ग्रामों के श्रद्धालु एवं नगरवासी नगाड़ों एवं डीजे के साउंड पर गरबा खेलते हुए ट्रैक्टरों पर जुलूस निकालकर बड़ी धूमधाम से अपने गंतव्य स्थान पर ले गए एवं विधि-विधान से पूजा अर्चना कर स्थापना की गई।

नगर में बड़ा उत्साह देखने को मिला। देर रात तक छोटी-छोटी बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी गई जो आकर्षण का केंद्र रही। पूरा नगर श्रद्धा भक्ति में लीन हो गया। पंडालों में रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की गई।
प्रतिदिन 9 दिन तक चलने वाले नवरात्रि पर्व में उत्साह बढ़ता जाएगा। माता रानी के प्रति लोगों में बढ़-चढ़ कर आस्था देखने को मिली।
रिपोर्ट - कांतिलाल शर्मा, नालछा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन