Rajendra Devray / Mon, Oct 5, 2026 / Post views : 242
नालछा सरपंच की कार्यशैली के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश,
रैली निकालकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन
चार साल से विकास कार्य ठप होने का आरोप, अधूरे निर्माण और अनियमितताओं की जांच की मांग
✍️ रिपोर्टर: कांतिलाल शर्मा, नालछा

नालछा। ग्राम पंचायत नालछा में सरपंच और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रैली निकालकर जनपद पंचायत मुख्यालय पहुंचते हुए जमकर नारेबाजी की और जनपद पंचायत के सीईओ संदीप डावर को विभिन्न मांगों एवं जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों से पंचायत में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हुए हैं। कई कार्य अधूरे हैं, तो कई योजनाएं शुरू ही नहीं की गईं। इससे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि पिछले कुछ समय से पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ रहा था। सोशल मीडिया पर भी ग्रामीण अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी के चलते सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित मंदिर परिसर में ग्रामीण एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए जनपद कार्यालय पहुंचे।
⚠️ ग्रामीणों की प्रमुख शिकायतें (साइड बॉक्स)
गंगौर घाट का कार्य अधूरा
नालछा नदी ₹8 लाख कार्य शुरू नहीं
श्मशान घाट 2 साल से अधूरा
सामुदायिक भवन गायब
नालियां गंदगी से भरी
फिल्टर टैंक गायब
पुलिया निर्माण में गड़बड़ी
बस स्टैंड जर्जर
सड़कें 1 साल में उखड़ी
🟩 ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सभी निर्माण कार्यों और खर्च की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर विकास दिखाई नहीं दे रहा है।
🟦 प्रशासन का आश्वासन
जनपद पंचायत के सीईओ संदीप डावर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन की जल्द ही जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन