Rajendra Devray / Wed, Sep 30, 2026 / Post views : 447
संयुक्त मोर्चा के धरने में 2 अक्टूबर को नालछा ब्लॉक से शामिल होंगे शिक्षककर्मचारी संघ
टी ई टी परीक्षा एवं वरिष्ठता बहाली और ई अटेंड समाप्त करने हेतु हो रहा है प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर कांतिलाल शर्मा नालछा
नालछा/टी ई टी परीक्षा एवं वरिष्ठता बहाली और ई अटेंड समाप्त करने हेतु प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन भोपाल में चल रहा है 2 अक्टूबर को इंदौर संभाग के कर्मचारी वहां पहुंचेंगे इसी को लेकर संयुक्त मोर्चा संगठन की नालछा ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया कि नालछा ब्लॉक से 500 से अधिक शिक्षक धरने में होंगे शामिल।

ब्लॉक स्तर पर द्वारकाधीश मंदिर मे संयुक्त मोर्चे की बैठक रखी गई। बैठक में सर्वसम्मति से विरोध स्वरूप शिक्षकों ने कहा कि 20 वर्ष से अधिक हमें शिक्षा विभाग में सेवा देने के बावजूद भी शासन हमसे टी ई टी के नाम से परीक्षा ले रही है इससे हमारा भविष्य खतरे में दिख रहा है हमें परीक्षा देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसे समय परीक्षा ले रहे हैं कि जब हमारा आधे से ज्यादा समय सेवाकाल में हो गया है। इसका सामूहिक रूप से प्रदेश स्तर पर विरोध हो रहा है। इसी के साथ हमारी अन्य मुख्य मांग जो की नियुक्ति दिनांक से हमें सेवा काल में गणना की जाना चाहिए जो कि नहीं हो रही है और यह विसंगति है इस सरकार ने मुख्य रूप से लेकर ध्यान देना चाहिए इसी के साथ अटेंडेंस साबित हो रही है इसे भी बंद करना चाहिए आदि मांगों को लेकर सामूहिक रूप से शिक्षक संघ भोपाल पहुंचेंगे और विरोध दर्ज करेंगे।
जिसमे मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शंकर अलावा ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन विजय निंगवाल, प्रांतीय शिक्षक संघ श्याम जायसवाल, पुरानी पेंशन बहाली संघ जीवनलाल चौहान एवं संगठन से मुकेश नायक, जयपाल सिंह ठाकुर, बाबूलाल पटेल, जयंती परिहार, ओर शिक्षक गण मे हुकूम मुवेल, सतीश परिहार, कालु सिंह कटारे, हरि पटेल, राधेश्याम डावर ,नंदकिशोर कुशवाह आदि शिक्षक उपस्थित थे। एवं सभी ने आपने विचार रखे ओर भोपाल ज्यादा से ज्यादा संख्या मे नालछा ब्लॉक से शिक्षक उपस्थिति दर्ज करेगे।
संयुक्त मोर्चा के धरने में 2 अक्टूबर को नालछा ब्लॉक से शामिल होंगे कर्मचारी संघ नालछा की बैठक में शामिल शिक्षक गण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन