Rajendra Devray / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 131
पीढ़ियां अलग, जज्बा एक—मतदान से मजबूत हुआ लोकतंत्र
(ब्यूरो चीफ अनिल जटिया)
प्रतापगढ़, 11 सितंबर नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर पालिका धरियावद एवं नगर पालिका छोटी सादड़ी में मतदान के दौरान लोकतंत्र के प्रति आस्था और जागरूकता की कई प्रेरक तस्वीरें सामने आईं।

लगभग 80 वर्षीय मणि अपनी बेटी का हाथ थामकर मतदान केंद्र पहुंचीं और मताधिकार का प्रयोग किया। उनका उत्साह नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदार नागरिकता की मिसाल बना।

वहीं 20 वर्षीया अनामिका किर ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उंगली पर लगी स्याही उनके लिए यादगार पल बनी।

62 वर्षीया मुमताज बेगम बहू-बेटियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। यह तस्वीर महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश देती नजर आई।
इसी तरह 82 वर्षीय सवली बाई ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सबसे प्रेरक तस्वीर 95 वर्षीय संपत बाई पत्नी स्वर्गीय चांदमल जी जुठावत की रही, जिन्होंने अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया। यह दृश्य लोकतंत्र में हर उम्र के मतदाता की अहमियत और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।
इन तस्वीरों ने एक ही संदेश दिया—उम्र कोई भी हो, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर वोट जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन