Rajendra Devray / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 156
गणेशोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अंजड़ थाने में शांति समिति व आयोजकों की बैठक संपन्न
पंडालों की सुरक्षा से लेकर विसर्जन रूट तक तय किए दिशा-निर्देश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

अंजड़। आगामी श्री गणेश चतुर्थी एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अंजड़ थाना परिसर में शांति समिति, गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत सुरक्षा तथा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बैठक में अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में गणेश प्रतिमाओं के आगमन एवं स्थापना का समय पूर्व निर्धारित रखने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए। गणेश पंडालों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन एवं वायरिंग को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि शॉर्ट सर्किट अथवा विद्युत संबंधी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
रात में पंडालों की सुरक्षा के लिए रहेंगे वॉलंटियर्स
प्रत्येक गणेश पंडाल में रात्रि के समय सुरक्षा एवं देखरेख के लिए जिम्मेदार वॉलंटियर्स की तैनाती करने तथा उनकी सूची संबंधित पुलिस थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल संपर्क करने में सुविधा रहेगी।
विसर्जन को लेकर भी दिए स्पष्ट निर्देश
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए केवल शासन द्वारा चिन्हित विसर्जन स्थलों का उपयोग करने तथा निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों से पर्व के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय से आयोजन संपन्न कराने की अपील की।
बैठक में स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिका/नगर पंचायत तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), विद्युत विभाग (MPEB) के प्रतिनिधि, अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, गणेश उत्सव समितियों के आयोजक, ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन