Rajendra Devray / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 269
थाना अंजड़ पुलिस की त्वरित व बड़ी कार्यवाही: गुजरात के बड़ौदा से सकुशल दस्तयाब किया गया 17 वर्षीय अपहृत बालक, परिजनों के सुपुर्द किया
* अपराध क्रमांक: 333/2026
* धारा: 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 31.07.2026 को फरियादी द्वारा थाना अंजड़ पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग लड़का बिना बताए कहीं चला गया है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में तत्काल अपराध क्रमांक 333/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही एवं सफलता:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विवेचना व सायबर सेल की मदद से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम को तत्काल गुजरात रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बड़ौदा (गुजरात) में सघन तलाश कर नाबालिग बालक को सफलतापूर्व दस्तयाब कर लिया। बालक को बड़वानी लाकर वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपने मासूम बच्चे को पाकर परिजनों ने बड़वानी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका:
उक्त बालक की सकुशल बरामदगी में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:
* निरीक्षक रेवाराम चौहान (थाना प्रभारी, थाना अंजड़)
* सहायक उप-निरीक्षक जयपाल मण्डलोई (थाना अंजड़)
* प्रधान आरक्षक (90) अजय यादव (थाना अंजड़)
* प्रधान आरक्षक योगेश पाटील (सायबर सेल, बड़वानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन