Rajendra Devray / Mon, Sep 7, 2026 / Post views : 253
रक्षाबंधन पर परिवार गया था सीहोर, घर का दरवाजा तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम अंजड़ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
सोना-चांदी सहित करीब 90 हजार रुपए का मशरूका चोरी, आरोपियों से चोरी का सामान बरामद; न्यायालय ने भेजा केंद्रीय जेल
अंजड़। रक्षाबंधन पर्व पर परिवार के साथ बाहर जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में अंजड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को बड़वानी केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 30 अगस्त 2026 को फरियादी अजय पिता जगदीश माडले निवासी अंजड़ थाना क्षेत्र ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व पर सीहोर गया हुआ था। इसी दौरान गायत्री मंदिर के सामने बड़दा बसाहट स्थित उसके घर में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोना-चांदी के आभूषण सहित करीब 90 हजार रुपए कीमत का मशरूका चोरी कर ले गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 331 एवं 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल संजय पिता पन्नालाल वर्मा एवं राहुल पिता श्यामू, दोनों निवासी अंजड़, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर उन्हें बड़वानी केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल शेष आरोपियों की तलाश भी जारी है। अंजड़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन