Rajendra Devray / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 185
सेवा और समर्पण का संदेश लेकर नालछा-बगड़ी क्षेत्र पहुंची ‘जल, जन सेवा संकल्प यात्रा’
मांडू/नालछा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वड़नगर से वाराणसी - जल, जन सेवा संकल्प यात्रा’ का मंगलवार को नालछा-बगड़ी क्षेत्र में भव्य आगमन हुआ।

मांडू में श्रीराम दर्शन और जहाज महल भ्रमण
मांडू पहुंचने पर सभी सेवा यात्रियों ने सर्वप्रथम चतुर्भुज श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर जहाज महल परिसर का भ्रमण कर मांडू की गौरवशाली विरासत और इतिहास को जाना।

जहाज महल परिसर में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में जल, जन एवं सेवा-समर्पण को लेकर संवाद हुआ। यात्रियों ने जल संरक्षण और सामाजिक सहभागिता पर अपने अनुभव साझा किए।

20 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत
मांडू से यात्रा ने नालछा मंडल के सूलीबयड़ी, पन्नाला, नालछा एवं लुंहेरा होते हुए बगड़ी मंडल के बगड़ी, सगड़ी एवं कुंजरोद तक मार्ग तय किया। इस दौरान 20 से अधिक स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
नालछा नगर में प्रवेश होने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के सफल संचालन में जिला प्रशासन, नगर परिषद मांडू एवं पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा।
भाजपा पदाधिकारियों की रही सक्रिय सहभागिता
इस अवसर पर धार ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा, सुरमा सोलंकी, मोहन पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन आर्य, मन की बात प्रभारी रविंद्र परिहार, नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर, यात्रा प्रभारी निखिल ग्वाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत के बाद यात्रा इंदौर ग्रामीण जिले के लिए रवाना हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन