Rajendra Devray / Tue, Sep 22, 2026 / Post views : 138
स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड जिला बड़वानी मैं सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत् महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार काकेश्वर के कुशल मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय की सेवा संकल्प अभियान की टीम , तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त संयोजन में गतिविधि कैलेंडर अनुसार दिनांक 21/9/26 को भारत सरकार की योजनाओं से संबंधित नाट्य प्रस्तुति , परिचर्चा का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबधित जानकारी दी गई, आइक्यूएसीप्रभारी डॉ एस मोरी द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेश काग ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकसित भारत के संकल्प से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ना तथा हित ग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर सुभाष सोलंकी द्वारा सेवा संकल्प अभियान पर प्रकाश डाला गया ।

कार्यक्रम का संचालन सेवा संकल्प अभियान नोडल डां. डी आर यादव द्वारा किया गया, एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर हिमांशु मकवाना द्वारा किया गया। गतिविधि के दि्वतीय दिवसअंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापको एवं विद्यार्थियों द्वारा आंगनवाड़ीयो में पोषण आहार एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई । एवं परिचर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन