Rajendra Devray / Sat, Oct 3, 2026 / Post views : 101
कुक्षी जनपद पंचायत में “सेवा सेतु अभियान” का आयोजन, जनसेवा और शासन की
धार जिले के कुक्षी में जनपद पंचायत परिसर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा सेतु अभियान” का आयोजन किया गया। आयोजन कुक्षी जनपद प्रांगण में रखा गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि पूर्व विधायक मुकाम सिंह जी किराडे कुक्षी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू देसाई कुक्षी भाजपा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष जयपाल टैगोर, अजा मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र कन्नौज,जनपद अध्यक्ष छगन बघेल, कुक्षी मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा पिछड़ा वर्ग कुक्षी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप राठौड़ जनपद सीईओ मनीषा रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेशों के साथ “सेवा संकल्प अभियान” और “सेवा सेतु अभियान” को प्रमुखता दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होगा, जब उनकी जानकारी और सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ लगातार कार्य करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान सेवा, सुशासन और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन