Rajendra Devray / Sun, Oct 4, 2026 / Post views : 194
*नालछा में 'सेवा सेतु अभियान - आपकी सरकार आपके द्वार' शिविर संपन्न, 1391 हितग्राहियों को मिला लाभ
रिपोर्टर कांतिलाल शर्मा नालछा*
नालछा। जनपद पंचायत नालछा के सभागृह में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत "आपकी सरकार आपके द्वार" शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विकासखंड स्तरीय सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। शिविर में कुल 1391 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डाबर एवं जनपद कर्मचारियों द्वारा किया गया।
प्रारंभ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप डाबर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विभिन्न विभागों की सहभागिता, शासन की योजनाओं और शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी।

नायब तहसीलदार श्री आशीष राठौर ने सेवा सेतु अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को जनता के सेवक के रूप में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण करने जा रहे हैं, जिसने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्य अतिथि धर्मपुरी विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए और ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की गई।
इस अवसर पर भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी अशोक मिरदवाल, प्रभु बारिया, जनपद सदस्य सरपंच मोहन डाबर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नाथू प्रसाद कोचले, नीता भाबर, सहायक यंत्री आर.ई.एस., जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक सचिन त्रिवेदी, पंचायत इंस्पेक्टर अंबाराम सोलंकी, अनिल मंडलोई, पंचायत समन्वय अधिकारी, बी.आर.सी. राजेश शिंदे, कर्मचारी बलराम प्रजापत, पवन शर्मा, धीरज पाल, पवन ठाकुर, सुशील मुद्गल, किशोर, माधुरी, अनीता पगारे, पर्वत डाबर, लक्ष्मण, कालूराम चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रघु निनामा एवं युवा नेता निखिल ग्वाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक राजेश राठौर ने किया तथा आभार ग्राम पंचायत नालछा के उपसरपंच राकेश कुशवाहा ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन