Rajendra Devray / Tue, Aug 18, 2026 / Post views : 183
1857 की वीरांगना अवंतिका बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
समाजजनों ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, भव्य आतिशबाजी के साथ फल एवं मिठाई का किया वितरण
लोधी, जय ठाकुर। 1857 की क्रांति की महान वीरांगना एवं साहस और शौर्य की प्रतीक रानी अवंतिका बाई लोधी की जन्म जयंती लोधी समाजजनों द्वारा बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जयंती समारोह के दौरान वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के त्याग, साहस, राष्ट्रभक्ति और वीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी की गई तथा उपस्थित समाजजनों एवं युवाओं को फल एवं मिठाई वितरित की गई।
आयोजन में लोधी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान समाज में एकजुटता, आपसी भाईचारे और युवा पीढ़ी को वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
बड़ी संख्या में समाजजन और युवा रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशेष रूप से पराग जी कौशल, पार्षद; सतीश जी कौशल, एल्डरमैन; राकेश जी ठाकुर; पारस जी कौशल; जय ठाकुर; अशोक जी कौशल; विवेक जी वर्मा; मनीष जी ठाकुर; बाबूलाल जी कौशल; आशीष जी कौशल; आशीष जी तंवर; विकास जी लोधी; हिमांशु सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाजजनों ने वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के राष्ट्रप्रेम और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और साहस की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।प
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन