Rajendra Devray / Sat, Sep 5, 2026 / Post views : 234
नालछा नगर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारे
नालछा। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों के प्रांगण में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के लिए रंग-बिरंगी मटकीयों को सजाकर ऊंचाई पर टांगा गया, जिसे युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ फोड़ा। इस दौरान ग्राम के नागरिक, मातृशक्ति, युवा और बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन का आनंद लिया।
पूरे ग्राम के मंदिरों को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। दिनभर मंदिरों से भजन-कीर्तन की मधुर आवाजें गूंजती रही।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होते ही मंदिरों में घंटियों और शंख की आवाज के साथ महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को सुंठ, पंजीरी एवं माखन-मिश्री की प्रसादी वितरित की गई।
नगर के नरसिंह मंदिर, कृष्ण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, राम मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में विशेष भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन