Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; | राजेंद्र देवराय प्रधान संपादक : अंजड़ कपास के कम भाव मिलने पर अंजड़ मंडी में किसानों का आक्रोश, बोली रुकवाई | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नालछा क्रिकेट एकेडमी के प्रयासों से दूर हुई दुर्घटना की आशंका; विधायक कालुसिंह ठाकुर का समारोह में सम्मान | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा,धरमपुरी के जनप्रतिनिधियों ने रोशनी व कालमुखी पंचायतों का कियाभ्रमण,मछलीपालन,जैविक खाद कर वसूली को देखा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी में बनेगा वन औषधि शोध संस्थान, ग्राम अजगरिया में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुति का किया अवलोकन | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : गायत्री धाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया चरण पादुका पूजन, गौमाता की पूजा कर दिया गो-संवर्धन का संदेश | सन्नी माली संपादक : बदनावर बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी ₹4 हजार लेते लाइन परिचालक सौरभजैन ट्रैप | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वानी दौरे को लेकर डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण | पंकज जैन संवाददाता इंदौर : सनातन सेना भारत ने सौंपी नई जिम्मेदारी सनातन धर्म, सामाजिक चेतना और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : सरदार सरोवर प्रभावितों का पुनर्वास कार्यालय पर महाघेराव 11 प्रमुख मांगों पर लिखित जवाब की मांग, सत्याग्रह जारी; |

राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी राष्ट्रनिर्माण की आवाज, भाषण और चित्रों में दिखा विद्यार्थियों का विकसित भारत का संकल्प

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 143

मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी राष्ट्रनिर्माण की आवाज, भाषण और चित्रों में दिखा विद्यार्थियों का विकसित भारत का संकल्प
Share:

2047 का विकसित भारत गढ़ेगा आज का युवा : गजेंद्र सिंह पटेल

‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी राष्ट्रनिर्माण की आवाज, भाषण और चित्रों में दिखा विद्यार्थियों का विकसित भारत का संकल्प

बड़वानी:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय राष्ट्रीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने 2047 का विकसित भारत, आधुनिक कृषि, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया, स्वच्छता, और भविष्य का युवा सहित विभिन्न विषयों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। वहीं विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरते हुए राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत का संदेश दिया।

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भाषणों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

2047 में आप होंगे युवा, विकसित भारत का सपना आपको ही करना है पूरा : पटेल

मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारत को आजादी 1947 में मिली, लेकिन स्वतंत्रता का शंखनाद 1857 में ही हो गया था। अनेक युवक-युवतियों, महिलाओं, पुरुषों और क्रांतिकारियों के सतत संघर्ष एवं बलिदान के परिणामस्वरूप 90 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद देश स्वतंत्र हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उसी प्रकार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान कर रहे हैं। वर्ष 2047 में आज के विद्यार्थी लगभग 35 वर्ष के युवा होंगे और विकसित भारत का सपना साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसी युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी।

उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि आज विदेशी ताकतों के इशारों पर युवाओं को दिग्भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को ऐसे षड्यंत्रों से सजग रहकर राष्ट्रहित और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रखें नजर : अजय यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य अर्जुन की तरह स्पष्ट रखना चाहिए। आज अनेक षड्यंत्रकारी ताकतें युवाओं को भटकाने, अटकाने, लटकाने और बहकाने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में युवाओं को सजग रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विकसित भारत की कल्पना की है, उसे साकार करने का दायित्व युवा पीढ़ी का है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

चार स्तरों पर हुई प्रतियोगिता, विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता चार स्तरों पर आयोजित की गई। कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक, कक्षा 6 से 8 तक माध्यमिक, कक्षा 9 से 10 तक हाईस्कूल तथा कक्षा 11 से 12 तक हायर सेकेंडरी स्तर निर्धारित किया गया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामसहाय यादव ने किया तथा आभार प्राचार्य अनिल मिश्र ने व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, कार्यक्रम जिला संयोजक हेमंत अग्रवाल एवं तरुण गोले, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जाट, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, जामसिंह जमरे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शिवम मिश्रा, सचिन चौहान, गोविंद, प्रभु यादव, श्रीराम यादव, पुनीत सोनी आदि मंचासीन रहे।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement