Rajendra Devray / Wed, Sep 23, 2026 / Post views : 206
नालछा नगर में वीर तेजाजी महाराज कानिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गयाग्रामीण निशान लेकर ढोल बाजे के साथ मंदिरपहुंचे
नालछा। नगर के वीर तेजाजी मंदिर पर तेजाजी निर्वाण दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और वीर तेजाजी के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगी और आशीर्वाद प्राप्त किया उक्त मंदिर में। शांतिलाल जी जाट घनश्याम जी जाट एवं सुभाष सर को वीर तेजाजी की सवारी आई उन्होंने भक्तों पर झाड़ डाली वह आकर्षण का केंद्र रहा दिनभर मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा। क्षेत्र के ग्रामीण निशान लेकर ढोल बाजे के साथ मंदिर तक पहुंचे

मान्यता के अनुसार मंदिर में वीर तेजाजी की सवारी ने भक्तों पर झाड़ा डाला और मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान जाट समाज के भक्तों द्वारा सवा क्विंटल चूरमे के प्रसाद बनाकर भक्तों को वितरण किया गया।

साथ ही रामदेव मंदिर में भी प्रातःकाल से ही दर्शन का क्रम शुरू हो गया था, रामदेव जी के निशान लेकर मंदिर तक ग्रामीण पहुंचे दर्शन कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वीर तेजाजी मंदिर में दोपहर 12 बजे से शाम तक अपार भीड़ लगी रही, जिससे मेले जैसा माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन