Rajendra Devray / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 94
तथा महिला सखी सशक्तिकरण विषय पर क्षमतावर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण संयोगिता सामाजिक सेवा संस्था द्वारा स्थानीय वाल्मीकि आश्रम में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री ज्योति वर्मा, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला बड़वानी ने की। प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर अविनाश वानखेड़े, मेंटर मनीष गुप्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता राजेश राठौड़ उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के गठन, कार्यप्रणाली, दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया, प्रस्फूटन एवं नवांकुर समितियों के गठन एवं उनके निर्धारित कार्यों की जानकारी दी। साथ ही अशासकीय संस्थाओं के पंजीयन, संचालन एवं समाज में उनकी भूमिका पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को सामाजिक संगठनों की कार्यप्रणाली, जनभागीदारी को बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र देवड़े ने किया। अंत में शंकर कुशवाह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं लालू वास्कले द्वारा संभाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन