Rajendra Devray / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 376


आज दिनांक 08.03.2026 को बड़वानी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा जुलवानिया क्षेत्र के चिन्हित ब्लैक स्पॉट ए.बी. रोड आशीर्वाद कट पॉइंट एवं ग्राम देवला रोड (द राजहंस होटल के पास) का निरीक्षण कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात संकेतक, बैरिकेडिंग एवं जागरूकता बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम देवला रोड स्थित ब्लैक स्पॉट पर एक महिला दोपहिया वाहन से रॉन्ग साइड से अपने गांव देवला की ओर जाती हुई पाई गई। इस पर पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल द्वारा वाहन को रुकवाकर महिला को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने की समझाइश दी गई। उन्होंने बताया कि रॉन्ग साइड वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, इसलिए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, थाना प्रभारी यातायात बड़वानी एवं थाना प्रभारी जुलवानिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करें तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन