Rajendra Devray / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 364
रंग पंचमी पर्व के अवसर पर बड़वानी जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा बड़वानी शहर एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से भी अपील की कि रंग पंचमी का पर्व आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी श्री बलजीत बिसेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन